पपीता का पेड़ काटने के विवाद में जमकर मारपीट, मां बेटी घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में पपीता काटने के मामूली विवाद में जमकर में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान सिउरी गांव निवासी अच्छेलाल साह के 50 वर्षीय पत्नी उषा देवी और विवाहिता बेटी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के उभवा गांव निवासी उपेन्द्र साह के 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई। घायल महिला ने बताया कि घर के पीछे पपीता का पेड़ लगा था उसी को काटने पर पड़ोसी से विवाद हो गया जिसमें सोनू साह पिता नंदलाल साह समेत आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग