रिविलगंज टेक्निवास में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेक्निवास में मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से झपट्टा मार कर हाथ में टांगे झोला सहित चालीस हजार रुपये ले भागे। घटना गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की आसपास की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार से पश्चिम स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा से शाहबजादा मिंया चालीस हजार रुपये निकासी कर अपने घर टेकनिवास गाँव जा रहे थे। वे जैसे ही बैंक के सामने छपरा-सिवान मुख्य सडक पर पहुंचे की पीछे से एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। और हाथ से झोला सहित चालीस हजार रुपये झपटकर फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग