मशरक में भारी मात्रा में देशी शराब समेत चार कारोबारी गिरफ्तार, दो बाइक जप्त
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान दो बाइक पर सवार चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। बाइक पर पर सवार कारोबारियों के साथ 60लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा कि मशरक थाना क्षेत्र के चाँदकुदरिया पंचायत के 40 आरडी नहर पर गुरुवार की अवैध शराब की आवागमन की सूचना मिली अभियान के दौरान सुबह चार बजे नहर पर टोह लगाकर बाइक पर प्लास्टिक के बोरा ले जाते बाइक चालक को रोका गया जो तेजी से भागने लगा तो पुलिस बल की मौजूदगी में खदेड़ दो शराब कारोबारी को पकड़ लिया गया। मौके से तलाशी में बोरा में 60 लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) बरामद किया गया। दूसरे बाइक चालक से तलाशी में भी प्लास्टिक के बोरा में 40 लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारियों में मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजाॅन गांव के संजय सिंह एवं चालक अंकित कुमार सिंह एवं बाइक पर सवार नन्हक सिंह तथा दूसरे बाइक पर सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के महादलित बस्ती गांव के अजय कुमार राम एवं राजेन्द्र राम है। चारों शराब कारोबारियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग