पिरीरी डीह उपस्वास्थ्य केन्द्र की बदत्तर स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
नित्यानंद प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पिरारी डीह पंचायत के उप-स्वास्थ्य केंद्र की बदत्तर स्थिति में पहुंच चुकी है उप स्वास्थ्य केन्द्र बनने के बाद करीब दो वर्ष तक यहां रोगी दिखाने आते थे अच्छी खासी संख्या में महिलाओं व बच्चे इलाज के लिए आते थे अब झोला छाप एक मात्र सहारा है क्योकि आसपड़ोस में बेहतर स्वाथ्य केन्द्र नही है है भी तो 15 किलोमीटर की दूरी पर सी एच सी दरियापुर है।अब लोग छोटी मोटी बीमारी पर तो झोला छाप से इलाज कराते है वही विशेष स्थिति में हाजीपुर पटना जाना पड़ता है यहां उपस्वास्थ्य केन्द्र जब चलता था तब निःशुल्क दवा भी मिलती थी इससे गरीब परिवार को काफी राहत मिलती थी लेकिन गरीबों के लिए यह स्वस्थ्य केन्द्र का बन्द होना बड़ी कष्टदायक हो गई है स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने पुनः चालू कराने की कई जगह आवेदन दिया गया लेकिन बात बनती नही दीख रही है।अब यह स्वस्थ्य केन्द्र जंगल से भर गया है इस बात से ग्रामीणों में शासन प्रशासन से काफी नारजगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग