प्रखण्ड मुख्यालय पर बिधायक ने की समीक्षात्मक बैठक
नित्यानंद प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में स्थानीय विधायक ने सभी जन सरोकार की योजना पर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया इस बैठक में विधायक छोटेलाल राय ने मनरेगा, आवास योजना, जनवितरण प्रणाली, व कृषि से जुड़ी सभी अभिलेखों को देखा और कार्य मे प्रगति लाने का निर्देश दिया वही अंचल पदाधिकारी से बाढ़ की राशि के संदर्भ में जानकारी ली जिसमें अंचल पदाधिकारी ने बताया कि 6 हजार बाढ़ पीड़ितों को राशि देना अभी शेष है इसके बाद दिव्यांग योजना पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि सभी दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी जाने की व्यवस्था करानी जरूरी है वही बैठक में एम ओ की अनुपस्थित होने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जतायी इस बैठक में हर योजना पर चर्चा के उपरांत सभी अधिकारियों को विद्यायक ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को तत्काल समाधान किया जाये इसमें कोताही बर्दास्त नही की जायेगी इस अवसर पर बी डी ओ जयराम चौरसिया,सीओ राजीव प्रकाश राय सहित सभी अधिकारी उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग