मशरक के बंगरा गांव में बरामदे से बुलेट समेत दो मोटरसाइकिल चोरी

मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शुक्रवार की रात बरामदे में खड़ी बुलेट और स्पेलडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मामला है कि डुमरसन गांव निवासी त्रिभुवन भगत के बरामदे में बुलेट बी आर 04एजी 2450 और स्पेलडर मोटरसाइकिल बीआर 04एएफ 5304 खड़ी थी। जिसमें स्पेलडर छोटेलाल भगत पिता रामपुर भगत बंगरा गांव निवासी की हैं और बुलेट मोटरसाइकिल डुमरसन गांव निवासी सुजीत कुमार पिता-मुन्दिरिका भगत की हैं।मामले में बुलेट मोटरसाइकिल के संचालक ने बताया कि वह डुमरसन से बंगरा गांव अपने ससुराल आया था वही बरामदें में गुरुवार की रात बुलेट खड़ी कर दी जहां पहले से स्पेलडर मोटरसाइकिल समेत और दो मोटरसाइकिल खड़ी थी। शुक्रवार की सुबह बुलेट और स्पेलडर मोटरसाइकिल अपनी जगह खड़ी नही थी काफी खोजबीन करने पर भी नही मिली। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग