विधायक केदारनाथ सिंह विधानसभा में बने पार्टी के सचेतक, बधाई देने वालो का तांता
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बिहार विधानसभा में मुख्य विरोधी दल राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के अनुशंसा पर बिहार विधानसभा के सचिव राजकुमार सिंह द्वारा पत्रांक 1811 के द्वारा पार्टी के तीन विधायक को विधानसभा में सचेतक मनोनीत किया गया है जिसमे विधायक केदारनाथ सिंह बनियापुर सूची में पहले स्थान पर है इनके अलावे बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत एवं मधुबनी से विधायक समीर महासेठ सचेतक बनाए गए है। पार्टी के मुख्य सचेतक मनाए जाने पर विधायक केदारनाथ सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव , पार्टी के अविभावक लालू प्रसाद यादव , बड़े भाई पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। विधायक श्री सिंह ने कहा तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी बिहार के युवाओं , शिक्षकों , किसानों एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगो के हितार्थ अपना संघर्ष जारी रखेगी। विधायक के सचेतक बनाए जाने पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,प्रदेश जदयू नेता नासिर खाँ के अलावे रविन्दर सिंह ,बलिराम सिंह सोनोली ,चंद्र मोहन सिंह जलालपुर,पूर्व मुखिया मनोज सिंह ,कृष्णमोहन सिंह बनियापुर ,मशरक प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रमा सिंह,उपाध्यक्ष बच्चा लाल साह , समाजसेवी कुंदन सिंह,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, प्रवक्ता भाई सैफ ,चन्द्रकेत सिंह , बबन सिंह , ललन महतो , भरत प्रसाद सहित अन्य ने बधाई दी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग