राजीव ट्रेडकॉम प्रा लिमिटेड ने मशरक में लगाया किसान सम्मेलन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक- तरैया मोड़ पर टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता के तरफ से किसान व वाहन मिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कार्यक्रम का फीता काट उद्घाटन किया गया। मौके पर कंपनी के तरफ से रजनीश कुमार,मैनेजर प्रभास तिवारी,ब्रज मोहन राम,अभय पांडेय ,टाटा ओके से जफर आलम मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि टाटा का नाम ही काफी है वाहन की दुनिया में कंपनी ने अपनी विश्वसनीयता का लोहा मनवाया है। आप सभी किसान और वाहन मिस्त्री टाटा के वाहन का इस्तेमाल करे। वही कंपनी के तरफ से प्रभास पांडेय ने बताया कि कंपनी के तरफ से तीनों जिला में टाटा कंपनी के वाहनों की बिक्री शुरू की गई है। सिवान जिले में अधिकृत बिक्री सेन्टर हैं और छपरा में जगदम्ब कालेज दहियावा टोला के पास छपरा जिले के बिक्री सेन्टर खोला गया है जिसके तहत किसान व वाहन मिस्त्री का आयोजन कर सम्मानित किया जा रहा है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी जल्द ही मशरक में अधिकृत सर्विस सेंटर खोला जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग