जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मौत पर संघ ने दिया 51000 नगद मदद
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नवादा पंचायत के जन वितरण विक्रेता गीता कुँवर के आकस्मिक निधन हो जाने के उपरांत उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन प्रखंड जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ ने किया। शोक सभा में संघ के अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार गीता कुंवर की निधन से सभी दुकानदार दुखी हैं।संघ की तरफ से उनके पैतृक निवास नवादा में उनके पुत्र विकास तिवारी से मिलकर इस दुख के घड़ी में उनको सहानुभूति और नगद 51000 हजार रुपए आर्थिक मदद दिया गया। मौके पर जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में सुबोध सिंह, द्वारिका सिंह,बिटू सिंह आसुतोष तिवारी उर्फ टनू बाबा ,अजय सिंह, राजेन्द्र राय समेत दर्जनों विक्रेता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग