थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन पियक्कड़ को किया गिरफ्तार
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश में दारोगा अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में गठित बल ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी करतें हुए तीन लोगों को शराब के नशें में और दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में बहरौली के हीरा मांझी, बिनोद कुमार को शराब के नशें में और घोघिया के राजू नट को शराब के नशे के साथ दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग