चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, सदर अस्पताल रेफर
के के सिहं सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान हाइवे 531 पर चड़वां गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें सीमावर्ती सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के अम्हरुआ गांव निवासी बाइक सवार श्रीराम ठाकुर घायल हो गया। बताया गया है कि अपनी बाइक से वह रसूलपुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान रसूलपुर की ओर तेज गति से जा रही चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान बाइक चालक सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के अम्हरूआं गांव निवासी श्रीराम ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। रसूलपुर थाने की पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को आवश्यक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में भर्ती कराया। आवश्यक चिकित्सा के बाद अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने घायल को बेहतर चिकित्सा सदर अस्पताल रेफर दिया। वहीं रसूलपुर थाने की पुलिस ने चार पहिया वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर ली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग