175 मरीजों का हुआ निशुल्क जांच
- शिविर का बॉलीबुड फ़िल्म निर्देशक ने किया उद्घाटन

मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के बनारस चौक बिशनपुरा सलखुआ में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से आए 175 मरीजों का नि:शुल्क आंख जांच किया गया। साथ ही दवा भी नि:शुल्क वितरण की गई। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि शिविर में 3 दर्जन मोतियाबिंद के मरीज चयनित हुए हैं। जिनका अस्पताल प्रशासन द्वारा बिना किसी खर्च के लेंस लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन बॉलीवुड के फ़िल्म निर्देशक मुख्य अतिथि बॉलीवुड के आशिफ खान की फीता काटकर किया। शिविर के इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अभी भी काफी पिछड़ापन है। लोग जागरूकता के अभाव में नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कराते हैं। जिससे बड़ी से बड़ी बीमारियों से लोग जुड़ते हैं। जिस कारण अधिकांश लोगों में गरीबी छाई रहती है।शिविर के आयोजक समाजसेवी राकेश कुमार ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों को जागरूक करके उनका सेवा करना चाहिए। मौके पर सुनील बाबा, पप्पू राम, शैलेंद्र, धर्मेंद्र, राजा यादव, विपिन कुमार, रोशन कुमार, सुधीर कुमार, प्रेम, शिवनारायण माझी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग