रीठ की दिव्यांग महिला ने लगाया सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखण्ड के पंचायत राज हुस्सेपुर के वार्ड संख्या नौ में सेविका के चयन में गड़बड़ी की लिखत शिकायत एक अभ्यर्थी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से की गई है। इस संबंध में हुस्सेपुर पंचायत के रीठ गांव के वार्ड संख्या नौ की निवासी सीमा देवी ने सीडीपीओ को दिए आवेदन में कहा है कि मैं अनुसूचित जनजाति की दिव्यांग सदस्या हूँ तथा प्रसंगाधीन चयन प्रक्रिया के मेघा क्रम में तीसरे स्थान पर हूँ। वहीं मेधा सूची के निर्माण में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि तैयार कि मेधा क्रम संख्या एक पर अवस्थित चिन्हित आवेदिका का घर पोषक क्षेत्र के वार्ड में नहीं आता है। वहीं क्रम संख्या दो पर चिन्हित आवेदिका सामान्य श्रेणी से आती हैं। बहुलता के आधार पर उपर्युक्त केन्द्र अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है। जिसका सत्यापन पंजी से किया जा सकता है। इसलिए वह स्वतः आहर्ता के पात्र नहीं हैं। जबकि आवेदिका ने कहा है कि मैं 47 प्रतिशत दिव्यांग हूं। जिसके आधार पर मैं नियमावली के अनुसार भी कृपा दृष्टि की पात्रता रखती हूं।आवेदिका ने संबंधित कर्मियों पर नियमावली को ताक पर रख कर चोरी-छीपे कोरम को अवैध तरीके से पूर्ण करके चयन प्रक्रिया को पूरा करने के प्रयास की शिकायत की है। आवेदिका सीमा देवी ने सेविका चयन प्रक्रिया को नियम व प्रावधानों के तहत संपन्न कराने का आग्रह किया है। विदित हो कि इसके पूर्व एकसार पंचायत में भी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी से पूर्व में की जा चुकी है। बावजूद इसके सेविका चयन प्रक्रियाओं में पार्दर्शिता नहीं बरती जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग