राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

क्षेत्र का विकास व जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता: सुधांशु रंजन

क्षेत्र का विकास जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता: सुधांशु रंजन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

दाउदपुर (सारण)। साल 2013 से क्षेत्र के जनता के बीच रहकर उनके सुख दु:ख का सहभागी बना रहा और जनता के बीच ही रहा हूं। मैं वह प्रत्याशी नहीं हूं, जो चुनाव में तीन महीने पहले क्षेत्र में नजर आते हैं और चुनाव जितने के बाद दिखाई नहीं देते। क्षेत्र का विकास व जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। यह सारण स्थानीय निकाय एमएलसी पध उम्मीदवार सुधांशु रंजन ने मांझी प्रखंड के कोहड़ा बाजार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में सम्मान समारोह के दौरान कही।उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो आपके सुख-दु:ख का साथी हो। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि आप लोग शिक्षित, होनहार व युवा साथी को चुनें, जो सारण बचाये व आप सबों के बीच रहे। उन्होंने कहा कि हम वैसे प्रत्याशी नहीं है जो प्रतिनिधियों का वोट लेकर जाने के बाद उनका हाल चाल नहीं पूछेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी जीत हुई तो क्षेत्र का समुचित विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री रंजन के क्षेत्रों के दौरा देख हम सभी में उत्सुकता हो रही है कि अबकी बार नव युवक ही इस पद पर हो जिस तरह सुधांशु रंजन अपने आपको जनता के बीच समर्पित किया है। जिससे वाकई ये पद के वाजिब हकदार है। जिसको कोहड़ा के सम्मानित प्रतिनिधि भी इसका लाज रखेंगे और अपने एक युवा साथी को एमएलसी प्रत्याशी बनायेंगे जो हम सभी के कदम से कदम मिलाकर चल सके। इस मौके पर उद्धव यादव, चन्दन जी, मस्तान, ओमप्रकाश महतो, नागेन्द्र महतो, विजय, सुरेन्द्र सिह, अमरेन्द्र सिह आदि मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद मन्नान खान ने किया।