अधूरा सड़क निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने ताजपुर–एकमा सड़क जाम किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/दाउदपुर/रसूलपुर (सारण)। ताजपुर-एकमा मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण के कुछ महीने बाद जर्जर हालत में पहुंचने व सड़क निर्माण अधूरा छोड़े जाने से आक्रोशित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सरयूपार के समीप चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। इस दौरान विभागीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। जिससे कई घण्टे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। शांति-व्यवस्था को लेकर दाउदपुर व मांझी थाना पुलिस ने पहुंच ग्रामीणों की मांगों के बारे में जानकारी ली और विभागीय जेई से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि 2020 के विधान सभा चुनाव के पूर्व शुरू किये गए ताजपुर-एकमा सड़क का निर्माण-कार्य अभी भी अधूरा है। सड़क का निर्माण दो पार्ट में समय-सीमा के अंदर होना था। ताजपुर से सरयूपार तक एक पार्ट में बनी सड़क का पुनर्निर्माण-कार्य हाल हीं पूरा हुआ है। लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता-पूर्ण कार्य नही कराने, कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण सड़क चार माह बाद हीं उखड़ने लगी है। वहीं सरयूपार से एकमा के बीच दूसरे पार्ट की सड़क को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह से उखाड़ कर बदहाल स्थिति में छोड़ दिया गया। जिससे धूल उड़ने व ऊबड़खाबड़ गड्ढों के कारण इस सड़क से होकर गुजरने वाले यात्रियों, वाहन-चालकों व क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पुनर्निर्माण कार्य मे स्पष्ट दिख रहा है कि विभागीय पदाधिकारियों से मिलीभगत कर जनता के रुपये की लूट की जा रही है। जिसकी उच्च स्तरीय विभागीय जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। जनता को हर हाल में गुणवत्ता-पूर्ण बनी अच्छी सड़क चाहिए। हमारी मांगों पर अविलंब उचित कदम नही उठाया गया तो ताजपुर-एकमा सड़क को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में आरडब्लूडी के जेई धनंजय कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के मांग से सम्बंधित बातें सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वत करते हुए कहा कि विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने भी पूर्व में सड़क का निरीक्षण किया है और वे स्थिति से अवगत है। ताजपुर से सरयूपार तक पार्ट 1 में बनी सड़क जहां-जहां खराब हुई है संवेदक से अविलंब उसकी मरम्मत कराई जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सरयूपार से एकमा तक पार्ट 2 में जिसका डिवीजन व संवेदक अलग हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग