आपसी विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव में गुरुवार की दोपहर बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्तियों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में में उक्त गांव निवासी पृथ्वी महतो की पत्नी ज्ञानती देवी ने तरैया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे अपने घर पर बच्चों के साथ बैठी थी। तभी इसी गांव के नागेंद्र महतो शराब के नशे में घर में घुस गया और उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर उनके पति व अन्य लोग बचाने आए तो उन लोगों को नागेंद्र महतो ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी पृथ्वी महतो, ज्ञानति देवी, बबलू कुमार का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में हुआ। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वही एक अन्य मारपीट मामले में नामजद आरोपित सरेया रत्नाकर निवासी विकास प्रकाश उर्फ दिलीप सिंह को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग