अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित
- शिविर में नेत्र सम्बंधित समस्याओं से ग्रसित लोगों को मिला उचित परामर्श– सुशील सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण/तरैया। प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील सिंह के आवास परिसर पर शुक्रवार को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तरैया क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी नेत्र सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए चिकित्सकों से उचित परामर्श लिया। जांच शिविर के माध्यम से माधोपुर, अरदेवा, जिमदाहा, राजवाड़ा, सगुनी, चंचलिया, राजधानी, हसनपुर बनिया, उसरी, शामपुर, मुकुंदपुर, हरदासचक, डुमरी समेत अन्य गांव के सैकड़ों लोगों का मुफ्त में आंख की जांच की गई। इस दौरान उन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं उनकी समस्याओं के निराकरण की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने वैसे व्यक्ति जिनकी आंखों में मोतियाबिंद जैसी समस्या थी। उन्हें लेंस लगवाने की सलाह दिया गया। चिकित्सकों ने संबंधित समस्याओं ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन की सलाह दी गई। चिकित्सक अजय कुमार द्वारा बताया गया कि वैसे गरीब और असहाय जो ऑपरेशन के खर्च के लिए सक्षम नहीं है। उन लोगों के लिए अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन एवं मुफ्त में उनके रहने-सहने तथा खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के आने-जाने की व्यवस्था समेत अन्य सहयोग के लिए मुखिया सुशील सिंह ने आर्थिक सहयोग करने की बात कही। शिविर के दौरान मुखिया सुशील सिंह ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया। मौके पर चिकित्सक अजय कुमार, महेश कुमार राय, राजू कुमार, मनीप्रताप सिंह, पंकज चौबे, तुलसी भगत, राकेश कुमार सिंह, नागा सिंह, शिवरत्न मांझी, नितेश चौबे, उपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग