बनियापुर के राजद विधायक को विधानसभा में सचेतक मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार विधानसभा में मुख्य विरोधी दल राजद के नेता तेजस्वी यादव की अनुशंसा पर बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह को विधानसभा में सचेतक मनोनीत किये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सचेतक मनोनीत होने के बाद शनिवार को बनियापुर पहुँचे राजद विधायक का कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल-माला पहनाकर मुँह मीठा कराते हुए बधाई दी।पूर्व प्रमुख बीरेन्द्र सिंह बाबा,पूर्व बीडीसी सदस्य मणिभूषण दुबे,राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर साह आदि ने बधाई देते हुए एक स्वर में कहा कि विधायक केदारनाथ सिंह के मुख्य सचेतक बनाये जाने से एक तरफ बनियापुर विधानसभा का मान-सम्मान गौरवान्वित हुआ है।तो दूसरी तरफ पार्टी और संगठन को भी काफी मजबूती मिली है।इधर विधायक ने भी पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।बधाई देने वालों में छोटे ओझा,राजू सिंह, मनोज राय, लालबाबू राय, बिमलेश तिवारी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग