पुल की टूटे रेलिंग दे रहे हादसों का निमंत्रण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। छपरा मसरख मुख्य पथ स्थित नगरा- मझवालिया पुल की रेलिंग टूट जाने से लगातार दे रहा है हादसो का निमतंत्र, यहां बतादे की पिछले वर्ष 21 जून को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी थी जिसमे एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।जिसके बाद से अभी तक रेलिंग टूटा हुआ है। कई महीनों बीत गए रेलिंग टूटे हुए लेकिन कोई भी ध्यान नही दे रहे है।जिससे कभी भी और बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगो ने बताया कि हर रोज हजारो की संख्या में वाहन यहां से गुजरती है अगर समय रहते इसे नहीं बनवाया गया तो कभी भी फिर से बड़ा हादसा हो सकता है।सबंधित अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग