दाउदपुर के शीतलपुर गांव के एक मकान से करीब तीन दिन से मृत महिला का मिला शव, पति घर से फरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक मकान के अंदर करीब 50 घंटे से मृत महिला का शव मिला है। शनिवार को जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने महिला की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई और मृत महिला की पहचान कर छानबीन शुरू कर दी। साथ पुलिस ने शव पर चौकीदार का पहरा लगा दिया। घटना के बाद महिला के पति घर से फरार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलपुर गांव की हरिजन बस्ती निवासी ललन मांझी का पुत्र लाल मोहन मांझी बिना जानकारी दिए तीन दिन से अपनी मृत पत्नी संगीता देवी को छोड़ फरार है। जब वह कुछ दिन से दिखाई नही दिया तो धीरे- धीरे बात फैलने लगी। जब मकान की तलाशी ली गई तो मृत महिला का शव कमरे में बंद पड़ा मिला। उसके बाद मामले की छानबीन करते हुए पुलिस मृतिका के पति की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लालमोहन मांझी ने दो शादी की है। जिसकी पहली पत्नी सरस्वती देवी से दो पुत्र नीतीश और नितिन हैं। पहली पत्नी को छोड़ कर उसने दूसरी शादी संगीता से विगत वर्ष 15 अगस्त 2020 को मंदिर में कर ली। लालमोहन की माता लालमती देवी का कहना हैं कि मैं तीनों और उनके परिवार से मैं अलग रहती हूँ। दो दिन पूर्व पत्नी को मृत अवस्था मे छोड़ लाल मोहन घर छोड़ फरार हो गया है। वहीं थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि मृत महिला के भाई और पिता दिल्ली से आ रहे हैं। उनके आने के बाद व बयान के बाद शव को उठाया जाएगा। वही घटना के सभी बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग