अमनौर प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों का सुधांशु रंजन मिलन समारोह का किया आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। अमनौर प्रखण्ड के परसा पंचायत सरकार भवन पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, तथा वार्ड सदस्य का मिलन समारोह का आयोजन हुआ समारोह के मुख्य अतिथि सारण निकाय के प्रत्यासी सुधांशु रंजन द्वारा सभी वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया प्रतिनिधि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।उक्त सम्मान में प्रतिनिधि सम्मानित हो फुले नही समा रहे थे इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि हमारे समानित पंचायत का प्यार स्नेह यदि इसी तरह उन्हें मिलता रहा तो वह दिन दूर नही जब हम अपनी मंजिल तक पहुचने में दुनिया की कोई ताकत नही रोक पायेगी। और हम अपना परचम जीत के साथ लहरायेंगे। शेर के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि चमन को सींचने में पत्तियां कुछ झड़ गई होंगी यही इल्जाम हम पर लग रहा बेवफाई का, मगर कलियों को जिसने तोड़ डाला अपने हाथों से वही दावा करेगा रहनुमाई का। सम्मानित होने वालों में बता दे कि जैसे जैसे चुनाव का दिन नजदीक आते जा रहा है श्री रंजन का जनसम्पर्क अभियान रफ्तार में है। सम्पर्क अभियान में शैलेन्द्र सिह मुखिया, अवधेश सिंह, शैलेश सिह,हजरा खातून,नरेश साह, दिलीप ठाकुर,सन्दीप माँझी,निजामुद्दीन, ललन माँझी, लक्ष्मण साहनी,सोनू कुमार महतो, शत्रुध्न राय,रामनारायण राय सुशील राम,इरफान अली,ललन शर्मा,मनोहर यादव अविनाश, सभा की अध्यक्षता मिन्टू साह द्वारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग