मांझी के डुमरी गांव में प्रेम- प्रसंग में प्रेमी की पीट-पीट कर दी गई हत्या
- पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को प्रेम- प्रसंग में प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जबकि मारपीट में प्रेमिका सहित प्रेमी के माता पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार डुमरी निवासी चंदन कुमार एवं ज्योति कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच घर वालों ने युवती की शादी कोपा थाना क्षेत्र में एक युवक से कर दी। शादी के बाद भी दोनों का प्रेम कम नहीं हुआ। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। एक दिन लड़की ससुराल से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और दोनों कहीं बाहर जाकर रहने लगे। कुछ दिन बीत जाने के बाद पुनः दोनों प्रेमी युगल अपने निवास स्थान डुमरी आ पहुंचे। यह लड़की के घरवालों को नागवार गुजरा। बातों- बातों में दोनों पक्ष उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें प्रेमी- युगल सहित उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जबर्दस्त चोट लगने के कारण प्रेमी चंदन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्रेमिका ज्योति कुमारी सहित मृतक के माता-पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं मृतक चंदन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग