दो लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर बनियापुर पुलिय ने भेजा जेल
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत दो लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के सिसई गांव का है।मामले की प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई निवासी शिवशंकर प्रसाद द्वारा चोरी-छिपे शराब के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ से धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाज सहित अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।किसी भी सूरत में गैरकानूनी कार्य करने वाले लोगो को बख्सा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग