नीलगायों द्वारा फसल बर्बादी से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा पत्र
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। नीलगायों द्वारा फसल बर्बादी से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिख इससे उबारने की गुहार लगाई। मामला प्रखण्ड के धनगड़हा गांव का है। फसल बर्बाद होने से पीड़ित किसानों ने बताया है कि हजारो एकड़ में लगी फसल नीलगायों द्वारा बर्बाद कर दी गई है। किसानों ने बताया है कि काफी परिश्रम से किसान रवि,सरसो,दलहन, गोभी, सहित कई किस्म के फसलों को उगाते है। इन फसलों को नीलगायों की झुंड बर्बाद कर दे रहा है। जिससे किसानों हजारों की आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। एक तरफ जहां सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं को चला रही है वहीं नीलगायों ने उनकी क़मर तोड़ रखी है। फसल बर्बादी से मुक्ति दिलाने के लिए किसानों ने गुहार लगाई है। पत्र संयुक्त रूप से सुनील कुमार, परशुराम राय, नारायण प्रसाद,पारस कुमार, संजय सिंह, अमन कुमार सहित दर्जनों ने प्रेषित की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग