मारपीट व छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव निवासी तथा मारपीट व छेड़खानी के नामजद आरोपी नागेंद्र महतो को तरैया पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में पृथ्वी महतो की पत्नी ज्ञानति देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें नागेंद्र महतो पर मारपीट व छेड़खानी तथा उनके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट व छेड़खानी के नामजद आरोपी नागेंद्र महतो को गिरफ्तार शनिवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग