राशन वितरण में अनियमितता रोकने के लिए प्रतिनियुक्त किये जाएंगे सुपरवाइजर
मांझी(सारण)। लॉक डाउन के दौरान सारण डीएम व विभागीय निर्देश के आलोक में बीडीओ नील कमल ने अंत्योदय योजना व पैक्स से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को नियमित राशन आपूर्ति के लिए सभी पंचायतों के मुखिया को सूचि जारी की है। ताकि कोई भी उपभोक्ता राशन से वंचित न हो सके। वर्तमान परिवेश में मुखिया को ही राशन वितरण का सत्यापन भी करना है। हालांकि प्रत्येक पंचायत में एक सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की जा रही है। जो पीडीएस दुकानदारों पर नजर रखेंगे। बीडीओ ने बताया कि इसकी निगरानी वे खुद सीओ व एमओ भी कर रहे हैं। राशन के वितरण किसी तरह की अनियमितता बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग