युवा ब्राह्मण चेतना मंच की सभा मे पुस्तको का किया गया विमोचन
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच छपरा के तत्वधान में रविवार के दिन छपरा के राजेंद्र सरोवर मंदिर स्थित ब्राह्मण विद्वानों ने संदिग्ध व्रत-त्योहार आदि पर अपना अपना पक्ष रखते हुए एक सभा की तथा शास्त्रीय निर्णय भी दिए। व्रतों, त्योहारों आदि में एकरूपता के लिए सभा में सैकड़ों आचार्य विद्वान मौजूद थे। विद्वत मंडल के व्रत निर्णय के सभा अध्यक्ष पंडित सर्वानंद उपाध्याय थे जबकि अन्य विद्वानों में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहने वालों में आचार्य पंडित नवल किशोर शास्त्री, आचार्य अशोक तिवारी, धरणीधर उपाध्याय, डॉ चंद्रभान त्रिपाठी, वैदिक विनय, मंच के संयोजक डॉ सुभाष पांडेय थें। जिलाध्यक्ष पंडित विमलेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बीच डॉ शशिकांत तिवारी शशिधर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसका नाम रक्ष जलम रक्षक वृक्षम और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नामक तीन तीन पुस्तकों के लोकार्पण जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ दीवांशु कुमार और डॉ आशुतोष द्विवेदी के द्वारा किया गया। अंत में पंडित सर्वानंद उपाध्याय द्वारा रचित विवाह दीपक और श्राद्ध मंजरी को विद्वानों में वितरित किया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी