पार्सल ट्रेनों से करायी जाएगी जरूरी सामानों की आपूर्ति – जिलाधिकारी
छपरा(सारण)- पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के एडीआरएम से प्राप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया है कि लाॅकडाउन की स्थिति में ससमय आवष्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने के लिये पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा कम से कम पाँच पार्सल वैन की बुकिंग पर पार्सल ट्रेनों का परिचालन कराया जाएगा। जरूरी खाद्यान्न, नमक, चीनी, तेल, फल, सब्जी दवा, स्वास्थ्य उपकरण आदि आवष्यक वस्तुओं के परिवहन की व्यवस्था सुगम बनाने के लिए स्पेषल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। न्यूनतम पाँच वैन की बुकिंग कराने पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इसकी बुकिंग प्वाइंट टू प्वाइंट होगी। माँग के आधार पर गंतव्य स्टेषन का निर्धारण किया जायगा। सारण जिला के व्यवसायी इसका लाभ उठा सकते हैै। इसके लिए सभी स्टेषनों के पार्सल कार्यालय, मंडल वाणिज्य निरीक्षक या वरीष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के कार्यालय से इच्छुक व्यावसायी संपर्क कर माल ढुलाई के लिए पार्सल ट्रेनों की बुकिंग करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग