जंगली सूअर व नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, फसलों को कर रहें है नुकसान
मशरक (सारण)। प्रखंड के कई गांवों में जंगली सूअर व नीलगाय के आतंक से किसान परेशान हैं। नीलगाय रात्रि में किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। खेतों में लगाये गए फसलों को बर्बाद होता देख किसान रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। आलम यह है कि नीलगाय व जंगली सूअर किसानों के लिए आतंक बन चुके हैं। नीलगाय फसलों को रौंद कर उन्हें बर्बाद कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं। यही नहीं अब ये हिंसक होकर किसानों पर आक्रमण कर उनकी जान भी लेने की कोशिश कर रही हैं। वहीं जंगली सूअर के हमले से आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं। ये किसानों पर हमला भी कर रहीं हैं। प्रखंड के चान्दबरवा, कवलपुरा,एकावना,बाबू के छपिया, अरना, बारोपुर, बड़वाघाट, बनसोही, बहरौली, देवरिया, बेनछपरा, सपही, बंगरा ,कर्णकुदरिया, चान्दकुदरियां समेत कई गांवों के किसान नीलगाय व जंगली सूअर के आतंक से परेशान हो रहे हैं। इस क्षेत्र में नीलगाय सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन इलाकों के किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है और रतजगा कर रहे हैं। चान्दबरवां निवासी रविन्द्र गिरी, रंजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भूषण सिंह, बच्चा सिंह, मनोज सिंह समेत दर्जनों किसान के खेतों में लगी गोभी व आलू, गेहूं, मक्का की फसलों को नीलगाय व जंगली सूअर बर्बाद कर दिए हैं। कवलपुरा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी व किसान दिनेश सिंह ने कहा कि नीलगाय किसानों के लिए आतंक बन चुकी हैं। ये फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर रही हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ ही वे दहशत में भी हैं। सरकार ने मुआवजा का प्रावधान किया है, लेकिन राशि भी कम और प्रक्रिया भी इतनी जटिल है कि मुआवजा नहीं मिल पाता। किसान शैलेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, रणविजय सिंह, जटाशंकर सिंह, आदि ने कहा कि सरकार को इसका स्थायी समाधान तलाशना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग