वरदात: दारोगा के ही परिवार वालों को घर मे बंद कर लाखों की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में शनिवार के रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये गहने व पचास हजार रुपये की नकद चोरी कर ली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर गांव निवासी ए एस आई सतीश कुमार सिंह के घर मे चोरो ने घर के पीछे से बांस की सीढ़ी लगाकर घर में घुसे और उनके भाई उमा सिंह तथा इनके पत्नी व बेटी को घर मे हथियार दिखाकर एक कमरे मे बंद कर दिया फिर चोरों ने बड़े इत्मीनान से गोडरेज व बक्से का ताला तोड़कर सोने की करीब आठ थान जेबर जो करीब 5 लाख से रुपये की ऊपर की थी सब चोरी कर ली जिसमें मङ्गल सूत्र,हार, अंगूठी,कनवाली तथा अन्य गहने थे वही नकदी 48 हजार रुपये भी लेकर भाग निकले इसके बाद घर में बन्द उमा सिंह कमरे से आवाज लगाना शुरू किया तो आस पड़ोस के ग्रामीणों को चिल्लाने की आवाज सुनायी दी तब लोग बाग जुट कर उनको घर से निकाला इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी वही स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच की


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग