साइकिल चोरी करते युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर साइकिल चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू किया मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी सोनू कुमार पिता राम एकबाल साह के रूप में हुई। मामले में थाना पुलिस को उदय बहादुर राय पिता स्व यमुना राय आवेदन दिया कि वे डुमरसन बाजार पर गये थें वही पर साइकिल लगा कर सामान खरीद रहे थे कि युवक साइकिल लेकर जाने लगा जिसे लोगों के सहयोग से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग