चौहान किक्रेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कुंदन 11 ने मारी बाजी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के गोढ़ना स्टेडियम में आयोजित चौहान किक्रेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कुंदन 11 ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का झंड़ा फहराया। उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजद विधायक के हाईकोर्ट अधिवक्ता पुत्र रितुराज सिंह ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता रितुराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल का आयोजन हो रहा है जिससे गांव का जीवन स्वस्थ हो रहा है। आप सभी खेल के माध्यम से गांव का नाम रौशन करें। उद्घाटन मैच कुंदन 11 और सोनौली के बीच खेला गया। खेल के शुरूआत में आयोजनकर्ता गुड्डू सिंह ने टाॅस कराकर किया जिसमें सोनौली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 83 रन बनायी वही जबाबी पारी खेलते हुए कुंदन 11 ने 8 ओवर में 87 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के राकेश कुमार यादव को दिया गया। वही आयोजनकर्ताओं में मुन्ना सिंह, चंचल सिंह समेत आधा दर्जन युवक ने आयोजन में सहभागिता दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग