राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को डीईओ व डीपीओ ने किया सम्मानित

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को डीईओ व डीपीओ ने किया सम्मानित

छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित तीसरे चरण की ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में चयनित जिले के प्रतिभागियों को सोमवार को डीईओ कार्यालय में पुरस्कृत किया गया। समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री को डीईओ अजय कुमार सिंह व माध्यमिक शिक्षा, डीपीओ शारीक अशरफ द्वारा चयनित प्रतिभागियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें आगे अध्ययन एवं अभ्यास को जारी रखने हेतु मोटिवेट किया गया। डीईओ अजय कुमार सिंह ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता को आने वाली परिक्षाओं के लिए मील का पत्थर बताया। डीपीओ माध्यमिक ने बताया कि गत 30 दिसंबर से छह जनवरी के बीच तृतीय सप्ताह के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के जिला प्रशिक्षक एवं बीबी राम फ्लस टू विद्यालय के शिक्षक नसीम अख्तर ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बच्चों में विशेष अभिरुचि जगाने के लिए आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि हमारे जिले के छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर सम्मानित हो। इन अवसर पर सूर्यभान सिंह, कृष कुमार, हाई स्कूल पचरुखी, कृष्णा कुमार, आकाश कुमार ठाकुर, उज्जवल कुमार शर्मा बी बी राम+2 विद्यालय रौशनी कुमारी उच्च विद्यालय बेनौत, निखिल कुमार, नवीन कुमार, उत्कर्मित उच्च विद्यालय इटवा गरखा, श्वेता कुमारी आदि मौजूदा थे। इस मौके पर छात्र/छात्राएं एवम सभी विद्यालयों के नोडल शिक्षक उपस्थित थे।