बीडीओ ने फेस मास्क नहीं लगाने पर 44 लोगों से 2200 रुपये जुर्माना वसूली

एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा बीडीओ डॉ. कुंदन व सीओ कुमारी सुषमा द्वारा नगर पंचायत एकमा बाजार में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाने व सोशल डिस्टैंसिंग के अनुपालन कराने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 44 लोगों से 2200 रुपये की धनराशि जुर्माने के रुप में वसूल की गई। वहीं सभी को दो-दो मास्क का वितरण भी किया गया। बीडीओ एकमा की ओर से इस अभियान का साकारात्मक प्रभाव भी लोगों व बाजार के दुकानदारों में दिखाई दिया। अधिकांश लोगों ने फेस मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. कुंदन ने कहा ने कहा है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।इस अवसर पर एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग