देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने पु.अ.नि.नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में रविवार को दिवा गस्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज को दबोच लिया। वही परिवहन शराब ढुलाई में प्रयुक्त उनकी प्लेटिना बाइक जप्त किया। जिनपर मद्यनिषेद अधिनियम धारा 272/273/34 भा. द. वी. एवं 30 ए के तहत आरोपित कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मनोज साह ग्राम करही थाना बनियापुर, अजय राम ग्राम बिंदा लाल के रामपुर थाना एकमा तथा पिलुई गांव के रणजीत राम के पास से डेढ़ सौ लीटर देशी बरामद कर जेल भेज दिया गया। गस्ती दल में विजेंद्र प्रसाद यादव, रविन्द्र पासवान, प्रमोद सूरज कुमार आदि लोग शामिल थे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि तीनों थाना क्षेत्र के बलोखडा स्थित नहर के समीप एक बाइक पर बोरी में लाद देसी शराब की बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस की वाहन आते देख भागने लगे जिसे स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर दबोच लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग