दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक कर्मी से लुटे 60 हजार
दाउदपुर/मांझी (सारण)। पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियो ने सोमवार को दिनदहाड़े बंधन बैंक कर्मी से 60 हजार नगदी लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर ब्रांच के बंधन बैंक आरओ अजय कुमार क्षेत्र के दुधइला, नसीरा कोंहड़ा गांव से वसूली कर दोपहर बाद दाउदपुर लौट रहे थे तभी साधपुर चमरहिया पथ के पिलुई नहर के समीप एक काले रंग की पल्सर बाइक से तीन लोग अचानक रोके और बैंक कर्मी के गाड़ी का चाबी निकाल कर फेंक दिया और झटके से रुपये से भरा बैग लेकर कोंहड़ा बाजार की तरफ भाग निकले। आरओ ने इस घटना की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। जहाँ स्थानीय पुलिस अपराधियो की धड़पकड़ के लिए जुटी। हालांकि समाचार प्रेषण तक कोई अपराधी गिरफ्तारी नहीं हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग