बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों का तरैया सीओ ने काटा चालान
तरैया/सारण। तरैया थाना क्षेत्र के तरैया बाजार के समीप सोमवार को दोपहर बाद सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जहां बिना मास्क के टेम्पु चला रहे चालक, बाईक सवार, अन्य गाड़ियों के चालक व पैदल घूम रहे राहगीरों का चालान काटा गया। सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई कि 50 चालकों, बाइकर्स, दुकानदारों व पैदल बिना मास्क चलने वालों पर 50-50 रुपये का चलान काटते हुए सभी को मास्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बाजार में लोगों के बीच मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटने की चर्चा हो रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग