अभियान चलाकर बिजली बिल बकाया रखने उपभगताओ का हुआ बिधुत बिच्छेद
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मंगलवार को अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक उपभगताओ का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया।जेई ने बताया कि अभियान के तहत चेतन छपरा के पार्वती देवी, मतेशरा देवी, विश्वनाथ राय, मदन राय, बालदेव राय, कमला देवी, विक्रमा सिंह, राजेश्वर राम, छठिलाल राम सहित 20 उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया।सभी उपभोगताओं पर 10 हजार से 40 हजार रुपये तक का विपत्र बकाया था। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना विपत्र जमा करे। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर जे एल एम सहदेव कुमार, फ्रेंचआईजी अजय कुमार, मानवबल दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज चतुर्वेदी, अजय प्रसाद, मुकेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद,राजकिशोर गिरी सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग