कड़ाके की ठंड और कनकनी के बावजूद मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में खरीदारों की चहल-कदमी तेज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मकर संक्रांति में भले ही दो दिन शेष है। मगर बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड और कनकनी के बावजूद भी मंगलवार को प्रायः सभी सब्जी मंडियों में दोपहर बाद तक ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही।जिससे मंडियों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल-पहल रही।वही चूड़ा,तिल,गुड़,मुड़ी आदि की खरीददारी को लेकर मुख्य बाजार स्थित किराना दुकानों में भी ग्राहकों की लम्बी कतार लगी रही। प्रमुख सब्जी मंडी पैगम्बरपुर में सब्जियो की खरीददारी को लेकर काफी संख्या में लोगो के पहुँचने से बिक्रेताओं ने एका-एक सभी सब्जियो की कीमत में 5-10 रुपये की इजाफा कर दिया।जिससे लोगो को सब्जियों की खरीददारी करने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ी।इधर मकर सक्रांति का प्रमुख व्यंजन दही की खरीददारी करने में लोगो को ठंड के मौसम में भी पसीने छूट रहे है।आम तौर पर 55-60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दही 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।दुग्ध सेंटर पर भी दूध की खरीददारी को लेकर ग्राहकों को भीड़ जमी रही।इधर खरमास को लेकर एक माह से ठप्प पड़ा व्यवसाय पर्व-त्यौहार की शुरआत के साथ ही गति पकड़ने से व्यवसाई वर्ग काफी उत्साहित है। वही मकर संक्रांति के अवसर पर शाही स्नान को लेकर कई जगहों से श्रद्धालुओं का जत्था संगम तट में स्नान को लेकर अपने गंतब्य की ओर रवाना हुए।
एक नजर में सब्जियो का बजार भाव (प्रति किलोग्राम)
- प्याज-50-52 रूपये
- टमाटर-12-15 रुपये
- बैगन-20-25 रुपये
- फूल गोभी-10-15 रुपये
- आलू-15-18 रुपये
- मटर(छीमी)-25-30 रुपये
- कद्दू(लौकी)-20-25 रुपये/पीस
- कोहरा- 20-25 रुपये
- हरा मिर्चा-50-60 रुपये
- धनिया पत्ती-50-60 रुपये
- लहसुन की पत्ती- 40-50 रुपये


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग