बीमार चल रहे पैगम्बरपुर पंचायत के वार्ड एक के पंच सदस्य का निधन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड एक के पंच सदस्य 45 वर्षीय सहाबुद्दीन उर्फ साहेब मियां का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि विगत कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। पंच सदस्य के निधन पर सरपंच मुन्ना साहू,उपसरपंच सुरेश साह, पूर्व मुखिया अमजद अली, जिला परिषद प्रतिनिधि परवेज आलम,समाजसेवी इलताफ हुसैन, सद्दाब आलम मुन्नू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाये रखने का अनुरोध किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत पंच अपनी लोकप्रियता की वजह से वर्ष 2006 से लगातार पंच पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित होते रहे।हालांकि इनकी पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय बताई जाती।दिवंगत पंच अपने पीछे 05 पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गए है। जबकि अबतक महज एक लड़की की ही शादी हो पाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग