सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को तरैया सीओ ने सौंपा चेक
संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया- अमनौर एसएच-104 सड़क पर देवरिया गांव के समीप गत वर्ष एक अज्ञात ट्रक की ठोकर से चैनपुर पंचायत के सिरमी हरिजन टोला निवासी सिंगार राम के पुत्र मुकेश राम की मृत्यु हो गई थी। असामयिक हुई इस घटना के बाद परिजनों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ी थी। मंगलवार को तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने मृतक के आश्रित को मिलने वाली चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा। इस दौरान सीओ सुश्री गुप्ता ने मृतक की पत्नी कुशुम देवी को चेक प्रदान किया। बताते चलें कि गत वर्ष मार्च में मुकेश राम गरखा से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से बाइक से लौट रहे थे कि इस दौरान तरैया-अमनौर एसएच-104 सड़क पर देवरिया पेट्रोल पंप से आगे टर्निंग प्वाइंट पर एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वे बाइक सहित पानी लगे गढ्ढे में जा गिरे थे। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक को तीन पुत्री व एक पुत्र है, जो कि काफी छोटे है। एवं गरीबी के कारण शिक्षा दीक्षा से वंचित हो रहे थे। शायद इस पैसे से उनका भविष्य संभल जाए। चेक वितरण के दौरान मौके पर सीआई योगेंद्र सिंह, समाजसेवी मोनू प्रताप सिंह, मृतक के पिता सिंगार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग