मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त को तरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार
संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी व मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त गोपाल सिंह को तरैया थाना पुलिस मंगलवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर ली। बताया जाता है श्री सिंह कांड संख्या 113/20 में नामजद किये गए थे। ये महीनों से फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर ली। नामजद इस व्यक्ति की गिरफ्तारी से दूसरे पक्ष के लोगों में खुशी देखी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग