जैथर से साइकिल से मशरक कोचिंग जा रही छात्रा ट्रक से कुचली,सदर अस्पताल रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर बुधवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार इंटर की छात्रा को बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल छात्रा की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी उपेन्द्र ओझा की 16 वर्षीय पुत्री अंशू कुमारी के रुप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने छात्रा के दोनों पैर बुरी तरह कुचली हुई देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि छात्रा का फरवरी से इंटर का फाइनल परीक्षा हैं उसी को लेकर सुबह में कोचिंग करने तरैया मोड़ पर प्रोफेसर जय किशोर सिंह के यहां साइकिल से जा रही थी कि मुन्नी मोड़ गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। घायल छात्रा को देखने के लिए पीएचसी में छात्र छात्राओं की भीड़ लग गई। वही घटना में ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग