युवा समाजसेवी ने मांझी में की अलाव की व्यवस्था
मांझी (सारण)। माँझी के बलिया मोड़ पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर तेज पछुआ बयार को देखते हुए युवा समाजसेवी व सारण स्थानीय निकाय के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन के द्वारा मांझी में अलाव की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने बताया कि माँझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलिया मोड़ जहाँ यूपी और बिहार का अनोखा संगम है। जहाँ एक राज्य से दूसरे राज्य के दैनिक यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसलिए अलाव जलाना जरूरी था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग