सारण के जलालपुर में हार्डवेयर व्यवसाई की धारदार हथियार से हत्या

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सुकसेन बाजार स्थित हार्डवेयर व्यवसारी सत्येन्द्र प्रसाद को अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 8:30 बजे सत्येन्द्र प्रसाद दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले गए, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत व्यवसाय सुकसेन गांव निवासी किशन देव प्रसाद का 35 वर्षिय पुत्र सत्येद्र प्रसाद बताया जाता है। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई थी और पुलिस खरवाई में जुटी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग