पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भूना, फायरिंग से गूंजा पूरा इलाका
- मृतक सारण जिले के जलालपुर के बताएं जा रहें हैं

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना (बिहार)। बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं। राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में बिहार पुलिस फेल साबित हो रही है। इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर कर दिया है। अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है, जहां पुनाईचक स्थित कुसुम वीला अपार्टमेंट में इंडिगो के स्टेशन हेड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रुपेश कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो इंडिगो के स्टेशन हेड थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है.इस बड़ी वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर सुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पटना पुलिस के सीनियर अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग