दो दर्जन उपभोक्ताओं का काटा गया बिद्युत कनेक्शन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। काफी लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखने वाले पकड़ी गांव के अठारह और मशरक दखिन टोला गांव के बारह उपभोक्ताओं का मंगलवार को बिजली कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा गठित दो अलग टीमों द्वारा काटा गया।विद्युत विभाग के जेई विक्रम कुमार ने बताया कि दो हजार से ज्यादा का बिजली बिल बकाया रखनेवाले इन उपभोक्ताओं को कई बार सूचित किया गया था लेकिन वे बिल जमा कराने में आनाकानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बगैर आरसीडीसी कटवाये अगर इन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कनेक्शन जोड़ा जाता है तो इनपर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल बकाया रखनेवाले उपभोक्ताओं का मार्च तक लगातार विशेष अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन काटा जाएगा,इसलिए वैसे उपभोक्ता जिनपर दो हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है, जल्द से जल्द जमा कर दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग