जल जीवन हरियाली योजनांतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ
छपरा/एकमा/सारण। हर खेत को पानी योजना के तहत तकनीकी सर्वेक्षण कार्यक्रम की सफलता हेति प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ के के वर्मा के द्वारा जल जीवन हरियाली योजनांतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक अभियंत्रण संजय कुमार के द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में प्रथम पाली में एकमा, बनियापुर, अमनौर, मढौरा, पानापुर, तरैया, मशरक मकेर, सोनपुर प्रखंड के लोग शामिल हुए। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि जिले में लक्ष्य 260 है। उसे एक सप्ताह में अंदर पूर्ण करने और उसका भुगतान फरवरी तक हर हाल में करवाने का आदेश दिया। उन्होंने जानकारी दिया कि कि मत्स्य और पशुपालन विभाग का भी कार्य हम कृषि विभाग को ही करना पड़ेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एकमा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, अवनीश पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, संतोष सिंह, काशीनाथ साह, ज्ञानेनेद्र शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, मिथुन कुमार, दीपक कुमार, कृषि समन्वयक गौतम गोयत-जिला कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग