पंचतत्व में विलीन हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के ससुर शव यात्रा में शामिल हुए खास से आम तक

संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण जिले के भकुरा भिट्ठी गाँव निवासी बैजनाथ दुबे का दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार के दिन देहावसान हो गया। उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। बताते चलें कि श्री दुबे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ससुर थे तथा वे बहुत ही सामाजिक एवं दूरदर्शी विचारक थे। समय-समय पर लोगों को मार्गदर्शन भी दिया करते थे। वैद्यनाथ दुबे के देहावसान से उनके परिवार की नहीं बल्कि समाज की भी क्षति हुई है। बुधवार के दिन इनके पार्थिव शरीर को सिमरिया घाट पर इनके पुत्र संजय कुमार दूबे जो कि एक व्यवसायी हैं , ने मुखाग्नि दी। इसके साथ ही श्री दुबे पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार सुबह से ही इन के पार्थिव शरीर के दर्शन एवं माल्यार्पण के लिए बीआईपी लोगों के साथी ही आम लोगों का भी ताता लगा रहा तथा शव यात्रा में घर से सिमरिया घाट तक आम से खास लोगों का लंबी कतार चलता रहा तथा सभी लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्री दुबे की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किए। श्री दुबे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। इनको चार पुत्र एवं एक पुत्री उर्मिला है।उर्मिला की शादी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से हुई है। शव यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, छपरा के जानेमाने नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय, सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश, मनोज उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, रंजीत सिंह, श्री निवास सिंह तथा छपरा, सिवान के भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मांझी के सेमरिया घाट पर उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग