छपरा (सारण)- श्री हनुमज्जयन्ती समारोह समिति सारण के सचिव सत्यनारायण शर्मा के द्वारा कोरोना संक्रमितों के हितार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक रुपया की सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन को प्रदान किया गया। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि श्री हनुमज्जयन्ती समारोह समिति कोरोना संक्रमितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है एवं उनके जल्द स्वास्थ लाभ की कामना श्री हनुमान जी से करती है। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की और कहा कि सामथ्र्यवान लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मानस मंदिर के व्यवस्थापक सी के वर्मा एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश भी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग